गूगल
पिक्सल 10 सीरीज का इंतजार खत्म
होने वाला है, क्योंकि
कंपनी 21 अगस्त 2025 को इसे लॉन्च
करने जा रही है।
इस सीरीज में Pixel 10, Pixel
10 Pro, Pixel 10 Pro XL और
Pixel 10 Pro Fold शामिल
होंगे।
डिजाइन
और रंग
डिजाइन पिछले साल के पिक्सल
9 सीरीज जैसा ही रहेगा,
जिसमें फ्लैट डिस्प्ले, फ्लैट साइड्स और विज़र-स्टाइल
कैमरा बार होगा। Pixel 10 में पहली
बार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
रंगों में Moonstone और Jade (Pro के लिए) और
Indigo Blue (स्टैंडर्ड
मॉडल के लिए) शामिल
होंगे।
परफॉर्मेंस
नई सीरीज में Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा, जो
3nm तकनीक पर TSMC द्वारा बनाया गया है। यह
पिछले Tensor G4
की तुलना में ज्यादा तेज
और पावर-इफिशिएंट होगा।
बेस मॉडल में 12GB RAM और Pro मॉडल
में 16GB RAM मिलने की उम्मीद है।
कैमरा
अपग्रेड
Pixel 10 में छोटा मेन सेंसर,
11MP 5x टेलीफोटो
और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।
Pro मॉडल्स में 50MP मेन, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ
टेलीफोटो मैक्रो फीचर मिलेगा।
AI फीचर्स
नए AI टूल्स में Camera Coach शामिल होगा, जो रियल-टाइम
फोटो टिप्स देगा, और Photos ऐप में कन्वर्सेशनल
एडिट्स होंगे, जिससे वॉइस कमांड से
एडिट किया जा सकेगा।
पिक्सल
10 सीरीज डिज़ाइन, पावर और AI कैमरा
फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
लेकर आ रही है।
0 टिप्पणियाँ