महिंद्रा
ने पेश किया Vision S कॉन्सेप्ट – बोलेरो का नया रूप
महिंद्रा एंड
महिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चार नई कॉन्सेप्ट SUVs का अनावरण किया। इनमें
से Vision S कॉन्सेप्ट सबसे खास है, जिसे अगली पीढ़ी की बोलेरो का आधार माना
जा रहा है। यह मॉडल पूरी तरह नई डिजाइन लैंग्वेज और एडवांस फीचर्स के साथ आया है, जो
ब्रांड के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
इंटीरियर
में नया अनुभव और टेक्नोलॉजी
Vision S का
केबिन प्रीमियम और मॉडर्न फील देता है। डैशबोर्ड पर दो 12-इंच की डिजिटल स्क्रीन
दी गई हैं, जिन्हें वर्टिकल AC वेंट अलग करता है। महिंद्रा ने ट्रेंड से हटकर इंफोटेनमेंट
में पारंपरिक फिजिकल बटन भी शामिल किए हैं, जिसमें क्लाइमेट कंट्रोल पैनल
जैसी ज़रूरी सुविधाएँ हैं।
स्टीयरिंग व्हील
का डिज़ाइन भी नया है—थ्री-स्पोक राउंड स्टाइल के साथ, जिसमें हैप्टिक कंट्रोल्स
दिए गए हैं। कंपनी इसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी ला सकती है, जिसमें फ्रेश ग्राफिक्स
होंगे।
NU.IQ प्लेटफॉर्म:
ज्यादा स्पेस और फ्लेक्सिबिलिटी
Vision S कॉन्सेप्ट
महिंद्रा के NU.IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे बेहद लचीला और एडवांस बनाया
गया है। इसकी लंबाई 3,990 mm से 4,320 mm के बीच हो सकती है, जिससे यह सब-4
मीटर SUV और बड़े मॉडल दोनों के लिए उपयुक्त है।
प्लेटफॉर्म
में फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिलेंगे। साथ ही, इसे
लेफ्ट-हैंड और राइट-हैंड ड्राइव मार्केट्स के लिए भी तैयार किया गया है। 2,665
mm के व्हीलबेस और ऑप्टिमाइज्ड ओवरहैंग्स के साथ यह ज्यादा स्पेस और बेहतर स्टेबिलिटी
का वादा करता है।
क्या आने
वाली है नई बोलेरो?
हालाँकि प्रोडक्शन
टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Vision S कॉन्सेप्ट साफ संकेत देता है कि महिंद्रा
भविष्य की बोलेरो को रग्ड लुक, हाई-टेक फीचर्स और बेहतरीन स्पेस के साथ लाने
की तैयारी कर रही है।


0 टिप्पणियाँ